फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: बिहार के गौतम बने तीसरे करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल पर अटकीं सांसें

Mon, 14 Oct 2019 12:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
KBC - फोटो : Sony Liv Video
टेलीविजन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन को अपना तीसरा करोड़पति मिल चुका है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा केबीसी के करोड़पति बन गए हैं। अब वो 7 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
KBC - फोटो : Sony Liv Video
सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से केबीसी का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर गौतम कुमार झा बैठे हुए हैं। तभी अमिताभ खुशी से कहते हैं एक करोड़।  इसके बाद गौतम अपनी पत्नी को गले से लगाते हैं। प्रोमो से ये साफ लग रहा है कि गौतम एक करोड़ की राशि जीत चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
KBC - फोटो : Sony Liv Video
इसके बाद अमिताभ बच्चन गौतम कुमार के सामने 16वां प्रश्न रखते हैं। ये सवाल सात करोड़ रुपये के लिए है। अब गौतम के पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची है। ये आने वाले ऐपिसोड में पता चलेगा कि गौतम सात करोड़ रुपये जीत पाए या नहीं।
 

4 of 5
सनोज राज - फोटो : Twitter
इस सीजन में सबसे पहले बिहार में जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज ने एक करोड़ की धनराशि जीती थी। 7 करोड़ रुपये का सवाल नहीं आने पर उन्होंने क्विट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
babita tade - फोटो : social media
उसके बाद अमरावती की बबीता ताड़े ने एक करोड़ रुपए जीतने में कामयाबी पाई थीं। बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड डे मील वर्कर हैं। ये कारनामा करने के बाद बबीता को चुनाव आयोग ने अमरावती जिले की डिस्ट्रिक्ट एंबेसडर नियुक्त किया है। यह फैसला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत लिया गया है। 

6 बार अपना नाम बदल चुके हैं गोविंदा, कपिल शर्मा शो में किए चौंकाने वाले खुलासे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें