अमिताभ बच्चन इन दिनों टेलीविजन पर कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन प्रस्तुत कर रहे हैं। शो के एपिसोड के दौरान अमिताभ भी अपनी जिंदगी से जुड़ा रोचक किस्सा साझा करते रहते हैं। हालिया प्रसारित एपिसोड में बिग बी ने अपने बचपन के दिनों को याद किया और बताया कि किस तरह उनके परिवार को भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।