28 अगस्त से शुरू हुआ क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 9 पहले ही दिन से टीआरपी में सबसे आगे है। लेकिन KBC 9 के फैंस के लिए बुरी खबर है। सबसे पॉपुलर क्विज शो KBC 23 अक्टूबर के बाद टेलीकास्ट नहीं होगा।
पढ़ें- ऋतिक-कंगना के विवाद में कूदे शेखर सुमन, बड़ा खुलासा कर मचाई सनसनी
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Spotboye में छपी खबर के मुताबिक 23 अक्टूबर को इस शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। आपको बता दें कि इस शो के बंद होने के बाद दो नए शो इसकी जगह लेंगे। 9 बजे "रिश्ता लिखेंगे हम नया" का टेलीकास्ट किया जाएगा जो कि "पहरेदार पिया की" का सीक्वल है।
विज्ञापन
3 of 4
वहीं 9.30 बजे से एक और नया शो "हासिल" KBC की जगह लेगा। इस शो से फिल्म अभिनेता जायद खान छोटे परदे पर डेब्यू कर रहे हैं।
KBC 9 कौन बनेगा करोड़पति अपने पहले एपिसोड के बाद से ही टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर है। अब देखना ये होगा कि KBC 9 की जगह लेने वाले ये शो टीआरपी में कैसा कमाल दिखा पाते हैं।