अमिताभ बच्चन के फैंस पर इन दिनों सोनी टीवी के रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-9' का खुमार छाया हुआ है। इस शो की लोकप्रियता के चलते सोनी का ये शो टीआरपी में भी नंबर दो पर पहुंच गया है। बता दें बिग बी का शुक्रवार का एपिसोड कई मायनों में खास रहने वाला है।
पढ़ें- मां की मौत के एक दिन बाद ही KBC पहुंची ये अफसर, जीतकर ले गई काफी मोटी रकम
विज्ञापन
2 of 4
इस एपिसोड में सदी के महानायक के साथ उनकी दोस्त उषा उथुप भी नजर आएंगी। अमिताभ के लिए ये शो इसलिए भी खास है क्योंकि अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी की पहली नौकरी कोलकाता में की थी। शूट के दौरान उषा ने अमिताभ से कहा कि उन्हें खुशी है कि अमिताभ की जिंदगी में कोलकाता की खास जगह है।
विज्ञापन
3 of 4
उषा उथुप इस शो में ट्रांसजेंडर महिला गौरी सावंत को सपोर्ट करेंगी। गौरी ने 'नानी का घर' नाम की एक खुद की संस्था खोली है। उन्होंने एक लड़की को भी गोद लिया है और उसे अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए वह पूरी कोशिश कर रही हैं।
उषा ने जैसे ही केबीसी के सेट पर म्यूजिकल एंट्री की उस दौरान अमिताभ भी खुद को रोक नहीं पाये और उन्होंने भी उषा के साथ मिलकर 'एकला चलो रे' और 'देखा न हाय रे सोचा न' जैसे गानें गाने शुरू कर दिए।