केबीसी सीजन-9 के इस बार के 20 और 21 सितंबर के एपिसोड कई मायनों में खास रहे। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ था इन एपिसोड में। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि इस बार हॉट सीट पर बैठेने वाली कोई आम लड़की नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के मुंगेली से आईं डिप्टी कलेक्टर अनुराधा अग्रवाल थीं।
पढ़ें- Movie Review: कैसे बनी अंडरवर्ल्ड की पहली लेडी डॉन 'हसीना पारकर' जानना नहीं चाहेंगे?
विज्ञापन
2 of 5
अनुराधा ने हॉट सीट पर बैठकर 12 सवालों के जवाब देकर 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। आप सोच रहे होंगे कि अनुराधा में ऐसा क्या खास था तो हम आपको बता दें कि शो में हिस्सा लेने आने से पहले ही अनुराधा की मां का देहांत हुआ था। बावजूद परिवार से सलाह करके उसने इस शो में हिस्सा लेने का फैसला किया।
पढ़ें- करीना कपूर का 37वां Birthday Bash, इन सितारों ने पार्टी में लगाए चार चांद, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
3 of 5
आपको बता दें कि अनुराधा पोलियो पीड़ित है। उनके दोनों पैर खराब होने की वजह से उन्हें वॉकर के सहारे चलना पड़ता है। कई परेसानियां होने के बावजूद अनुराधा का इस शो में हिस्सा लेने का एक खास मकसद था। अनुराधा इस शो में जीते हुए पैसों से अपने भाई का इलाज करवाना चाहती हैं।
4 of 5
बता दें अनुराधा के भाई को किडनी से जुड़ी बीमारी है। जिसके लिए उन्हों पैसों की जरूरत थीं। गौरतलब है कि अनुराधा का इस शो में हिस्सा लेना उनके लिए काफी नुकसानदेह भी साबित हो सकता था।
दरअसल केबीसी 9 में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ की ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर अनुराधा अग्रवाल ने सरकार से अनुमति मांगी थी लेकिन सरकार ने जवाब आने में देर होने के कारण वो बिना इजाजत लिए ही शो में शामिल हो गई। मीडिया में आई खबरों की मानें तो कहा जा रहा था कि अनुराधा के इस एपिसोड के प्रसारण पर रोक लगा दी जाएगी हालांकि बाद में ऐसा कुछ नहीं हुआ।