फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: करोड़पति बनने के बाद भी शाश्वत घर नहीं ले जा सके एक करोड़ का चेक, मां को याद कर फूट-फूट कर रोए

Wed, 12 Oct 2022 10:35 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कौन बनेगा करोड़पति 14' को कल के एपिसोड में अपना एक और करोड़पति मिल गया। हॉट सीट पर बैठे शाश्वत गोयल ने 7 करोड़ के सवाल का सामना किया। वहीं, इस शो में शाश्वत अपनी मां को याद कर भावुक भी हो गए थे। 
 
विज्ञापन
1 of 4
केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के क्वीज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन चल रहा है, जिसमें कल यानी मंगलवार का एपिसोड काफी भावुक रहा। सीजन 14 को अपना  करोड़पति पहले ही मिल चुका है, लेकिन कल के एपिसोड में हॉट सीट पर बैठे शाश्वत गोयल ने 7.5 करोड़ के सवाल का सामना किया। एक करोड़ जीतने के बाद जब शाश्वत ने 7.5 करोड़ के सवाल का सामना किया, तो वह इस सवाल का ठीक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद वह सीधा 75 लाख पर आ गए। लेकिन इस पूरे खेल के बाद वह ऑडियंस के बीच जाकर बैठे तो वहां फूट-फूट कर रोने लगे। इसकी वजह से भी उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताई।
विज्ञापन

2 of 4
केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शाश्वत अपने साथ किसी भी कंपैनियन को नहीं लाए थे और इसी वजह से उनके साथ आने वाले कंपैनियन की सीट खाली थी। शाश्वत ने शो में बताया था कि जब केबीसी शुरू हुआ था तब वह अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर इस शो को देखा करते थे। तब उनकी मां हमेशा कहती थीं कि उनका एक सपना है कि वह शाश्वत को हॉट सीट पर बैठे देखें। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में शाश्वत की मां का निधन हो गया। मां के निधन से वह बुरी तरह टूट गए।

यह भी पढ़ें:- Code Name Tiranga BO Prediction: दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाएंगी परिणीति! पहले दिन होगी इतनी कमाई
 
विज्ञापन

3 of 4
केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
शाश्वत ने आगे बताया कि वह सिर्फ अपनी मां के लिए केबीसी में आना चाहते थे और इसके लिए वह नौ साल से कोशिश कर रहे थे। शाश्वत चाहते थे कि वह जब भी केबीसी में आए तब उनकी मां भी साथ हो। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस बात को याद करते-करते ही वह कंपैनियन सीट पर जाकर फूट-फूटकर रोने लगते हैं। शाश्वत की ऐसी हालत देखकर वहां मौजूद तमाम लोग भावुक हो जाते हैं। खुद अमिताभ बच्चन भी इमोशनल नजर आए थे।

यह भी पढ़ें:- Box Office Report: फीकी पड़ी पीएस-1 की चमक, बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडफादर' और 'गुडबाय' फेल
 
विज्ञापन

4 of 4
केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी में शाश्वत यह भी कहते हैं कि बेशक आपके लिए और ऑडियंस के लिए यह सीट खाली होगी। लेकिन मेरा मानना है कि मेरी मां यहीं मौजूद हैं। शाश्वत की ऐसी बातें सुनकर ऑडियंस ने उनके लिए तालियां बजाई। सोशल मीडिया पर इस मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें