'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अमिताभ बच्चन हर साल की तरह अपने अंदाज में शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल शो में अलग-अलग फील्ड से कंटेस्टेंट आते हैं, जो हॉट सीट पर बैठ अपनी किस्मत आजमाते हैं। वहीं, कई बार अमिताभ बच्चन का सामना कुछ ऐसे कंटेस्टेंट से होता है, जिनकी बातों का वह जवाब नहीं दे पाते। इस बार आए कंटेस्टेंट ने तो बिग बी को होटल में नौकरी करने का ही ऑफर दे दिया।