ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने इस साल के 32वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट जारी कर दी है, जिसके मुताबिक इस हफ्ते के टॉप पांच शो जानने के लिए आप बेकरार होंगे। लिस्ट में इस हफ्ते बड़ा बदलाव देखने को मिला है।इस हफ्ते कई शोज ने इस लिस्ट में अपनी पोजीशन गवां दी है, तो कई की व्यूअरशिप रेटिंग में उछाल आया है। जहां 'अनुपमा' लंबे समय से टीआरपी चार्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है, वहीं पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' को दर्शकों ने इस हफ्ते लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसकी जगह स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले एक रियलिटी शो ने ले ली है। तो आइए जानते हैं कि कौन से टीवी शो ने टीआरपी चार्ट के टॉप 5 में जगह बनाई है...