फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान से किया बुरा व्यवहार, केबीसी में महिला ने मंगवाई माफी

Wed, 04 Nov 2020 06:32 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान - फोटो : फाइल
कौन बनेगा करोड़पति के अब तक 11 सीजन आ चुके हैं और इस बार 12वां सीजन चल रहा है। हर बार शो में कई ऐसे लोग पहुंचते हैं जो प्रतियोगी होने के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के भी फैन होते हैं। लेकिन बीते रोज प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बी का सामना एक ऐसी महिला कंटेस्टेंट से हुआ जिसने साफ कहा कि वह उनकी फैन नहीं है। इसके साथ ही अमिताभ को महिला से माफी भी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
दरअसल एक एपिसोड में रेखा रानी नाम की एक कंटेस्टेंट हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठी थीं। रेखा ने बताया कि वह शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। रेखा ने अमिताभ से कहा कि सर आपने जिस भी फिल्म में शाहरुख के साथ काम किया उसमें अभिनेता से बुरा व्यवहार ही किया है, फिर वो 'कभी खुशी कभी गम' हो या फिर मोहबत्तें।'
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी
रेखा की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन हंसने लगे। बिग बी ने कहा कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट में जैसा करने को कहा गया, उन्होंने वैसे किया। लेकिन इसके बाद भी रेखा ने अमिताभ की बात नहीं मानी फिर मजबूरी में बिग बी ने मॉफी मांगी। अमिताभ ने ये भी कहा कि वह इसके लिए शाहरुख खान से भी माफी मांग लेंगे।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
केबीसी पर विवाद
बीते दिनों शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक एपिसोड के दौरान मनुस्मृति को लेकर सवाल पूछा था जिस पर कई लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि शो पर कम्युनिस्ट्स का कब्जा हो गया है। इसके अलावा लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछा था, '25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी आर अंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?' इसके लिए चार विकल्प दिए गए 'A) विष्णु पुराण B) भगवत गीता C) ऋग्वेद D) मनुस्मृति।' इस सवाल का जवाब देने के बाद अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा कि 1927 में डॉ. बी आर अंबेडकर ने जातिगत भेदभाव और छुआछूत को वैचारिक रूप से सही ठहराने के लिए प्राचीन हिंदू ग्रंथ मनुस्मृति की निंदा की थी और उन्होंने इसकी प्रतियां जला दी थीं।

Bigg Boss 14: एजाज खान का खुलासा, बोले- अकाउंट में बचे थे सिर्फ चार हजार, दोस्त से लिया उधार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें