फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: करमवीर स्पेशल एपिसोड में पहुंची एनडीआरएफ की टीम, 'भारत के वीर' के लिए जीते इतने लाख रुपये

Sun, 01 Sep 2019 04:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति में एनडीआरएफ की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर एक बार फिर कामयाब पारी खेलते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन का टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति न सिर्फ दर्शकों का दिल बल्कि टीआरपी भी जीत रहा है। ऐसे में इस बार शो के करमवीर स्पेशल एपिसोड में एनडीआरएफ की टीम नजर आई।
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : sony liv
सोशल मीडिया पर करमवीर स्पेशल एपिसोड का प्रोमो वायरल हो रहा है। करमवीर स्पेशल एपिसोड में एनडीआरएफ की टीम की ओर से हॉट सीट पर महानिदेशक एस एन प्रधान, कमांडेंट अनुपम श्रीवास्तव और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बैठे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने तीनों से खूब बातें की।
विज्ञापन

3 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
बता दें कि एस एन प्रधान झारखंड कैडर के 1988 बैच से आईपीएस अधिकारी हैं। शो की शुरुआत में अमिताभ ने सभी से एनडीआरएफ की टीम से परिचय करवाया और साथ ही साथ उनकी बहादुरी के किस्से सुनाए।अमिताभ ने शो में ही बताया कि एस एन प्रधान और अनुपम श्रीवास्तव ने बंगाल की खाड़ी में आए फोनी तूफान से लेकर केदारनाथ आपदा के दौरान कैसे लोगों की मदद की। हालांकि इस दौरान उन्होंने बचाव कार्य के दौरान अपने 9 साथियों को खो दिया था।
 

4 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
खेल के दौरान एस एन प्रधान ने एक देशभक्ति गीत गाया। इस गीत को सुनकर दर्शकों ने जहां जोरदार तालियां बजाईं तो वहीं दूसरी ओर खुद अमिताभ ने भी उनकी तारीफ की। वहीं प्रधान ने इस देश भक्ति गीत को अपने एनडीआरएफ के अपने साथियों को समर्पित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
करमवीर स्पेशल एपिसोड में एनडीआरएफ की टीम ने तीनों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और कुल 25 लाख रुपये की राशि जीती। प्रधान ने शो में ही बताया की उनकी टीम द्वारा जीती गई राशि 'भारत के वीर' पोर्ट्ल  के फंड में  जमा की जाएगी। वहीं इस राशि को शहीदों के परिवारों के लिए खर्च किया जाएगा। 

पढ़ें: अमिताभ ने क्यों मांगी माफी, कैसे मुश्किल में पड़ी बेयर ग्रील्स की जान, मनोरंजन जगत की 5 खबरें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें