फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: पुलिसवाले ने बताया पत्नी को मनाने का अनूठा तरीका, अमिताभ बच्चन ने कहा- 'आज पता चला'

Wed, 31 Oct 2018 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 टीआरपी की टॉप लिस्ट में रहा है। अब जब शो बंद होने वाला है तो दर्शकों के बीच निराशा है। बहरहाल, मंगरवार को दिखाए गए एपिसोड में हिमाचल प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने हिस्सा लिया। जहां वो अपनी पत्नी मुकेश लता (रिम्पी) के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
संजीव कुमार ने अपने बारे में बताया कि 'आम लोग उनके प्रोफेशन में सबसे ज्यादा बाधा उत्पन्न करते हैं। साथ ही उन्हें छुट्टियां भी नहीं मिलती। कोई वीकली ऑफ नहीं होता। सड़क पर कोई घटना होती है तो आम पब्लिक में से कोई नहीं आता। ये हमारी मुश्किलें बढ़ाता है। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि बिना डरे पुलिस की मदद किया करें।'
विज्ञापन

3 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने संजीव कुमार की पत्नी रिम्पी से पूछा कि जब उन्हें अपनी शिकायत करनी होती है तो किसके पास जाती हैं। जिस पर वो कहती हैं कि पति से ही कहती हूं लेकिन वो सुनते नहीं हैं। अमिताभ बच्चन चुटकी लेते हुए कहते हैं कि अपनी घरेलू समस्या यहीं पर सुलझा लीजिए।

4 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
संजीव ने बताया कि जब उनकी पत्नी नाराज होती हैं तो अलग अंदाज में उन्हें मनाते हैं। वो ऐसे गाने का लिंक अपनी पत्नी को भेजते हैं, जिसके शब्दों में उनके मन की बात कही गई हो। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि पूरी जनता के साथ मुझे भी बता दिया है कि अगर पत्नी नाराज हो जाए तो क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
संजीव कुमार ने केबीसी में बेहतरीन खेल दिखाया और 13वें सवाल तक पहुंच गए। सवाल था- इनमें से कौन मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और भारत के राष्ट्रपति रह चुके हैं? जिसके ऑप्शन थेे- नीलम संजीव रेड्डी, शंकर दयाल शर्मा, भैरों सिंह शेखावत, वीवी गिरि। संजीव कुमार ने वीवी गिरि पर अनुमान लगाया था जबकि सही जवाब था, शंकर दयाल शर्मा। संजीव कुमार ने इस सवाल के जवाब पर क्विट कर लिया। 12 सवालों का जवाब देकर वो 12.50 लाख जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें