kbc 10
- फोटो : sony
शो की समाप्ति पर अमिताभ बच्चन राजेंद्र सिंह से पूछते हैं कि पानी को बचाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। राजेंद्र सिंह बताते हैं कि सुबह दांत साफ करने से लेकर हर काम में पानी बचाएं। बारिश के पानी को सहेजना भी जरूरी है। अमिताभ बच्चन उनसे कहते हैं कि 'हम सबको इस बारे में प्रण लेना चाहिए कि जल ही जीवन है। आइए ये हम सुनिश्चित करें कि अपने आस-पास पानी बचाएंगे।' राजेंद्र सिंह के काम से प्रभावित अमिताभ आगे कहते हैं कि 'अगर कभी भी मेरी आवश्यकता पड़े, अपने चेहरे से या आवाज से तो मैं हमेशा हाजिर हूं।'