फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: खाने के लिए श्रीसंथ के पास नहीं थे पैसे, 21 की उम्र में छोड़ने वाले थे क्रिकेट और फिर...

Sat, 10 Nov 2018 11:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस 12 में मजबूत कंटेस्टेंट की बात करें तो उनमें से श्रीसंथ एक हैं। श्रीसंथ की फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। ऐसे में उनके फैंस भी जानना चाहते हैं कि असल में जिंदगी में वो कैसे हैं। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में श्रीसंथ को विशेष पावर मिली कि वो घर के 4 सदस्यों को नॉमिनेट कर सकते हैं। श्रीसंथ ने रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी का नाम लिया। बस फिर क्या था नॉमिनेट हुए चारों सदस्यों ने श्रीसंथ को निशाने पर ले लिया। यही नहीं लग्जरी बजट टास्क के दौरान श्रीसंथ और करणवीर भी आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
करणवीर, श्रीसंथ को बार-बार बदतमीज कहकर बुला रहे थे। जिसके जवाब में श्रीसंथ ने मेघा और रोहित को बताया कि उन्होंने जिंदगी में कितना संघर्ष किया है। श्रीसंथ ने कहा कि 'करणवीर हमेशा मुझे ईगो कहकर बुलाते हैं। इन लोगों को नहीं पता कि मैं यहां तक ऐसे ही नहीं पहुंचा। भगवान की कृपा से और मेहनत के बल पर मैं यहां तक पहुंचा।'
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12
'स्कूली दिनों में मैं सुबह साढ़े 4 बजे उठकर 16 किलोमीटर साइकिल चलाकर ग्राउंड पहुंचता था। फिर 6 से 9 बजे प्रैक्टिस करता था। ग्राउंड के ड्रेसिंग रूम में नहाकर फिर 2 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचता था। 3 बजे स्कूल से निकलकर साढ़े 3 बजे फिर से ग्राउंड पर पहुंचता था।'

4 of 6
bigg boss 12 - फोटो : self
श्रीसंथ ने आगे कहा कि 'वहां से फिर 16 किलोमीटर साइकिल चलाकर घर पहुंचता था। साढ़े 10 बजे सोकर फिर सुबह 4.30 बजे उठना पड़ता था। ये मैंने 6 साल लगातार किया। इसके बावजूद कभी टीम में लगातार सेलेक्शन नहीं मिला। परफॉर्म करने के बावजूद सेलेक्शन नहीं मिलता था।'
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12
'मैंने ऐसे भी दिन देखे हैं जब सुबह ब्रेकफास्ट में केवल बिस्कुट खाता था और रात के खाने में मसालपुरी (एक प्रकार का चाट) डिनर होता था। 11वीं में घरवालों से लड़ाई के बाद घर छोड़ दिया और रेंट पर पेइंग गेस्ट में रहता था। उस दौरान रेंट देने के लिए भी मेरे पास पैसे नहीं होते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bigg boss 12 - फोटो : voot
श्रीसंथ ने बताया कि '19 साल की उम्र में मेरी कमाई सालाना 15 हजार थी। साल 2004 में जब मैं 21 साल का था मुझे रणजी ट्रॉफी केरल की टीम से ड्रॉप कर दिया गया। उस वक्त मैंने यहां तक सोच लिया कि क्रिकेट छोड़ दूं लेकिन इसी दौरान मुनाफ पटेल मुझे मिले और उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया।' श्रीसंथ की बातें सुनकर मेघा और रोहित भी उनकी बातों का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें