'कौन बनेगा करोड़पति 10' में मंगलवार को कंटेस्टेंट शोमा चौधरी ने अपने दिलचस्प अंदाज से शो को और मजेदार बना दिया। अमिताभ बच्चन के साथ शोमा चौधरी जिस तरह सवालों के जवाब देते हुए बिंदास नजर आईं लगा ही नहीं कि वो पहली बार अमिताभ बच्चन से मिल रही हैं। ऐसे ही एक सवाल के जवाब में शोमा ने ऐसा कुछ कहा कि अमिताभ बच्चन की हंसी ही नहीं रुक रही थी।