कशिश कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ kashishkapoor302
बिग बॉस 18 में कशिश ने ली वाइल्ड कार्ड एंट्री
निर्माताओं के साझा किए गए नए प्रोमो में, कशिश और दिग्विजय सलमान खान के सामने तीखी बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान दोनों से पूछते हैं कि क्या वे एक-दूसरे को जानते हैं। इस पर, कशिश कहती है, "मैं मुख्य किरदार हूं।" दिग्विजय जवाब देते हैं, "किसी भी पॉडकास्ट पर जाकर मैंने तुम्हारा नाम नहीं लिया।" इस पर वह कहती हैं, "संभल के तुम्हारे किस्मत की डोर मेरे हाथ में आखिरी बार थी। और आज यहां हो तो भी मेरे ही कारण हो ये भूलना मत। उस लड़की के लालच के कारण मेरे बचपन का सपना टूट गया, मेरी मां रो दी थी।"