फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूरी में दुश्मन के साथ काम करने को तैयार हुए कपिल शर्मा, जल्द करेंगे इस शो से वापसी

Thu, 30 Aug 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा पिछले कुछ दिनों से अपनी नई तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इन तस्वीरों में कपिल का वजन बढ़ा हुआ नजर आया था। कहा जा रहा था कि तबीयत खराब होने की वजह से कपिल की ऐसी हालत हो गई है। इसी बीच खबर है कि अब कपिल जल्द ही टीवी पर दोबारा वापसी करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिपोर्ट्स के मुताबिक दीवाली तक यह शो ऑन एयर हो जाएगा लेकिन इसी के साथ एक और सरप्राइज है। टॉइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कपिल के इस कमबैक शो में कृष्णा अभिषेक भी होंगे। इससे पहले दोनों के बीच लगातार अनबन की खबरें आती रही हैं और कोल्डवॉर की स्थिति बनी हुई थी। अब ऐसे में जब कपिल और कृष्णा ने एक साथ शो करने के लिए हां कह दिया है तो सभी के लिए काफी आश्चर्य की बात है।
विज्ञापन

3 of 5
सूत्रों के मुताबिक शो के लिए कृष्णा और भारती सिंह को तो पहले ही साइन कर लिया गया था। अब जाकर कपिल शर्मा को भी लेने का फैसला लिया गया है। तीनों मिलकर शो पर आने वाले सेलिब्रिटीज से सवाल करेंगे। गौरतलब है कि कॉमेडी की ये तिकड़ी पहली बार कॉमेडी सर्कस में साथ नजर आए थे। 

4 of 5
इससे पहले एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि 'मैं जल्द ही एक नए सीजन के साथ टीवी पर लौटने वाला हूं। मैं फैंस से यह वादा करता हूं जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' नए सीजन के साथ वापस लौटूंगा। ये शो भी बिल्कुल पिछले शो की तरह ही मजेदार होगा और दर्शकों को भी खूब मजा आएगा। अपनी हेल्थ के बारे में भी कपिल ने बात की और कहा कि मैं अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हूं लेकिन मैं अब पहले से ज्यादा ध्यान रख रहा हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि कपिल काफी वक्त से बीमार चल रहे हैं और उसकी वजह से वह काफी विवादों में भी फंस चुके थे। 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' के बंद होने के बाद उन्होंने 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा शो' के जरिए कमबैक करने की कोशिश की थी लेकिन यह फैंस को उतना पसंद नहीं आया और आखिर में यह शो बंद करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें