एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' (Kasautii Zindagii Kay) में प्रेरणा और कोमोलिका के बीच जबरदस्त टकरार चल रही है। कोमोलिका प्रेरणा को घर से निकलवाने की हर कोशिश कर रही है तो वहीं प्रेरणा कोमोलिका की हर कोशिश पर पानी फेर रही है। आजकल सीरियल में होली सेलिब्रेशन दिखाया जा रहा है। इस बीच कोमोलिका प्रेरणा को ठंडाई में मिलाकर भांग पिला देती है। भांग के नशे में प्रेरणा अनुराग के सामने उस बात का खुलासा करेगी जिसे उसने अब तक सबसे छुपाकर रखा था।