लोकप्रिय सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' सीजन 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर भी फैंस को ध्यान में रखते हुए उनके रोमांच को बढ़ाने का काम कर रही हैं और एक के बाद एक नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। साथ ही मुख्य किरदारों के नामों का ऐलान भी कर दिया गया है।