सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान की डॉल पिछले दिनों बाजारों में छाई रही। बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते डॉल के बाद तैमूर के बिस्किट भी बाजार में बिकने लगे। लेकिन अब इस लिस्ट में तैमूर के साथ दो और बड़े कलाकारों का नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
2 of 6
Kasautii Zindagii Kay 2
- फोटो : instagram
इन दिनों 'कसौटी जिंदगी की 2' लोगों के पसंद बना हुआ है। सीरियल में हो रहे उतार-चढ़ाव को बहुत पसंद किया जा रहा है। स्टोरीलाइन के साथ कैरेक्टर्स को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सीरियल की दोनों मेन लीड एक्ट्रेस प्रेरणा(एरिका फर्नांडिस) और कोमोलिका (हिना खान) की फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
Hina Khan
- फोटो : instagram
शो की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते अब मार्केट में इसके आईकॉनिक कैरेक्टर कोमोलिका, प्रेरणा की डॉल भी आ गई हैं। इस शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की है और इसे कॉम्प्लीमेंट के तौर पर लिया है।
4 of 6
Erica Fernandes
- फोटो : instagram
एकता ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- इन आईकॉनिक कैरेक्टर के लिए ये बहुत बड़ी तारीफ है, प्यार के लिए आप लोगों का शुक्रिया। कोमोलिका डॉल और प्रेरणा डॉल में से आपको कौन सी पसंद है?
विज्ञापन
5 of 6
Pooja Banerjee
- फोटो : instagram
कोमोलिका डॉल और प्रेरणा डॉल के अलावा इस सीरियल के फेमस करैक्टर निवेदिता बासु की डॉल्स भी बाजार में मिल रही है और तीनों डॉल्स को खूब पसंद किया जा रहा है।
जब हिना खान को पता चला कि बाजार में कोमोलिका गुड़िया आ गई है तो वह इसे सुनकर शॉक्ड हो गई। वहीं पूजा बनर्जी ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की और अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "यह बहुत प्यारा है। प्यार के लिए धन्यवाद."