फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शाहरुख खान के लिए एक महीने की बेटी न्यासा को छोड़ आई थीं काजोल', ऐसे खुली पोल

Sat, 27 Apr 2019 09:34 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : instagram

इन दिनों मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो अच्छी रेटिंग हासिल कर रहा है। शो में अबतक कई बडे़ कलाकार दस्तक दे चुके हैं। इस कड़ी में करण जौहर और काजोल एक साथ शो में पहुंचे। कपिल ने हर बार की तरह इस बार भी करण और काजोल के साथ जमकर मस्ती की। करण और काजोल हालांकि बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन शो में वे एक-दूजे के खिंचाई करते नजर आए। 

विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

देश में आम चुनाव चल रहे हैं। इस पर कपिल ने करण के सामने एक सवाल रखा। कपिल ने करण से कहा कि आपको एक मंत्रालय बनाना चाहिए। ऐसे में करण ने भी कहा कि अगर वह मंत्रालय बनाएंगे तो उनकी मिनिस्ट्री में कौन एक्टर क्या जिम्मेदारी संभालेगा ये बताया।  



 

 

विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

करण ने बताया वह अक्षय कुमार को स्वास्थ्य मंत्री, वरुण धवन को सोशल मीडिया मंत्री, करीना कपूर गॉसिप अफेयर मिनिस्टर होंगी। इसके अलावा करण ने कहा कि सोनम कपूर फैशन मिनिस्टर का पदभार संभालेंगी और अगर चाहे तो वो हाउस पार्टी मंत्री भी बन सकती हैं। 



 

 

4 of 5
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram

इस दौरान कपिल ने करण से यह सवाल भी किया कि आखिर वह काजोल को ही अपनी हर फिल्म में क्यों कास्ट करते हैं। इस पर फिल्ममेकर ने कहा 'काजोल मेरी बहुत अच्छी दोस्त है और बताया फिल्म 'कल हो ना हो' के 'माही वे' गाने में मैं काजोल को ही कास्ट करना चाहता था, इस दौरान काजोल को न्यासा को जन्म दिए हुए सिर्फ एक महीना ही हुआ था लेकिन वो मेरे और शाहरुख खान के कहने पर आ गईं।' 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
करण ने यह भी बताया कि वह काजोल को फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में भी कास्ट करना चाहते थे लेकिन उस दौरान न्यासा बहुत छोटी थी, इसलिए काजोल डेड्स नहीं दे सकीं। जब कपिल ने पूछा कि बॉलीवुड का शो ऑफ मिनिस्टर कौन है तो इसपर काजोल ने करण की तरफ इशारा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें