फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सीरियल से घर-घर में फेमस हो गया था ये एक्टर, अब पाकिस्तान में ये काम कर कमा रहा पैसे

Thu, 31 Aug 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 10
सीजेन खान
टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' तो आपको अच्छे से याद होगा। एकता कपूर के ‌इस सीरियल में श्वेता तिवारी और सीजेन खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। श्वेता तिवारी तो अभी भी सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन सीजेन अचानक कहां गायब हो गए ये किसी को नहीं पता।
विज्ञापन

2 of 10
सीजेन खान
सीजेन ने सीरियल में अनुराग बासु की भूमिका निभाई थी। उनका ये कैरेक्टर काफी फेमस हुआ था। सीजेन को लोग अनुराग नाम से ही पुकारने लगे थे। वहीं श्वेता तिवारी को प्रेरणा के नाम से। सालों बाद अब सीजेन एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं। 

पढ़ें- इस हीरोइन के नाम था सबसे ज्यादा रेप सीन करने का रिकॉर्ड, 27 की उम्र में हो गई थी दर्दनाक मौत
विज्ञापन

3 of 10
सीजेन खान
दरअसल, सीजेन को बिग बॉस 11 के लिए अप्रोच किया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस सीजन में सीजेन भी कंटेस्टेंट की तरह नजर आ सकते हैं। इस बार बिग बॉस में काफी इंट्रेस्टिंग कैरेक्टर नजर आएंगे। जिनमें एक सीजेन भी हो सकते हैं।

पढ़ें- 3 साल तक राम रहीम के आश्रम में इस सेलेब्रिटी ने फ्री में किया काम, अब दिया चौंकाने वाला बयान

4 of 10
सीजेन खान
सीजेन का जन्म महाराष्ट्र में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता रईस खान पाकिस्तान के फेमस सितार वादक हैं। उनकी मां तस्नीम खान एक इंटीरियर डिजायनर हैं। वहीं उनका भाई सुहेल खान सिंगर है। सीजेन का पूरा परिवार कराची में रहता है। 
पढ़ें- सैलून के बाहर ऐसी हालत में दिखे अनिल कपूर, पहचानना हो गया मुश्किल
विज्ञापन

5 of 10
सीजेन खान
सीजेन कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग और थिएटर किया करते थे। कॉलेज पूरा करने के बाद सीजेन एमबीए करने लगे। इसी दौरान उन्हें फिल्में ऑफर हुईं। ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई लेकिन इसकी वजह से सीजेन को अपना एमबीए जरूर छोड़ना पड़ गया था।
विज्ञापन

6 of 10
सीजेन खान
सीजेन ने टीवी के सीरियल 'हसरतें' से अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद वो कई और सीरियल में नजर आए। लेकिन उन्हें पहचान 'कसौटी' से ही मिली। सीजेन ने उस वक्त 'कसौटी' छोड़ दिया था जब उनकी उम्र को 50 साल का दिखाया जाना था।
विज्ञापन

7 of 10
सीजेन खान
सीजेन का कहना था कि मैं 50 साल का नहीं लगता। इससे उनकी इमेज भी खराब होगी। इसलिए उन्होंने शो क्विट कर दिया था। ये सीरियल साल 2007 में खत्म हो गया था। इसके बाद सीजेन ने सीरियल 'एक लड़की अंजानी सी' और 'गंगा' जैसे हिट सीरियल में काम किया।

8 of 10
सीजेन खान
इसी शो के दौरान सीजेन की खाने की नली ब्लॉक हो गई थी। इसके चलते उन्हें 8 दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। लेकिन इसके बावजूद वो डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद शूटिंग करने लगे थे।

9 of 10
सीजेन खान
सीजेन को टीवी और बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिला इसलिए वो पाकिस्तान लौट गए। वहीं उन्होंने पाकिस्तानी सीरियल में काम करना शुरू कर दिया। उनके पाकिस्तानी सीरियल काफी हिट हुए हैं। एक इंटरव्यू में सीजेन ने कहा था, 'मेरे सीरियल की ज्यादातर शूटिंग दुबई में होती है इसलिए मैं वहां बिजी रहता हूं।'
विज्ञापन

10 of 10
सीजेन खान
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 39 साल के सीजेन ने बिग बॉस के ऑफर को बेबुनियाद बताया है। हाल ही में सीजेन ने टेली बज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'वो ये शो नहीं कर रहे हैं।' हालांकि सीजेन के फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें