कृतिका सेंगर मैटरनिटी फोटोशूट
- फोटो : insta
कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम से इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'हैप्पीनेस इज ऑन द वे' (खुशियां जल्दी ही आ रही हैं)। फैंस के साथ सेलेब्स भी उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर ऋचा शर्मा ने कृतिका और निकितिन धीर की तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'नजर न लगे'। अभिनेत्री अंचित कौर ने भी लिखा, 'दुनिया का सारा प्यार और भी बहुत कुछ'।