छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 शुरू से ही विवादों में बना हुआ है। इसका Bed Friend Forever कांसेप्ट विवादों में रहा। इस कांसेप्ट को लेकर शो पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगने लगा। हाल ही में ट्विटर पर #Boycott_BigBoss ट्रेंड करने लगा। अब करणी सेना ने शो पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस पर बैन लगाने की मांग की है।