टीवी एकट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन-3' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि करिश्मा की ओर से अभी तक इस बारे में कोई बात सामने नहीं आई है। करिश्मा तन्ना इससे पहले बिग बॉस सीजन 8 में भी नजर आ चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर शेयर की गईं अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन
2 of 4
करिश्मा तन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। करिश्मा की फोटोज पर उनके फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। लोग इन तस्वीरों को लाइक करने के साथ साथ कमेंट्स भी कर रहे हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में करिश्मा मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। वो लोगों को मुंह चिढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
करिश्मा फोटो में ट्यूब ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। करिश्मा की इस फोटो को 53 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। करिश्मा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- हर पल को ऐसे कैप्चर करो, जैसे की वह आखिरी हो, सहमत?
करिश्मा इस तस्वीर में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। करिश्मा ने हाथ में एक रेड कलर का ब्रेसलेट पहना हुआ है। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। करिश्मा सभी तस्वीरों में सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रही हैं।