फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इस इच्छाधारी 'नागिन' का सपना हुआ पूरा, एकता कपूर के लिए कही ये बात

Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Karishma Tanna
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे का काफी फेमस चेहरा हैं। साल 2001 से करियर की शुरुआत करने वाली करिश्मा कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्हें खास पहचान 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली थी। इसके बाद उन्हें साल 2004 में बिग बॉस हाउस में देखा गया। इस साल करिश्मा कलर्स चैनल पर शुरू होने वाले शो 'नागिन-3' में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Karishma Tanna
अपने सीरियल के बारे में बात करते हुए करिश्मा तन्ना  ने बताया कि उन्हें उस समय बेहद खुशी हुई जब बालाजी टेलीफिल्म्स ने उन्हें लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो 'नागिन' के तीसरे सीजन में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
Karishma Tanna
करिश्मा ने कहा, बालाजी ने जब मुझे प्रस्ताव दिया, तो यह अभिभूत कर देने वाला था क्योंकि मैं उन लोगों के साथ लंबे अरसे बाद काम करने जा रही थी। मैंने अपने करियर की शुरुआत उनके साथ की, तो जब मुझे बालाजी से फोन आया, यह एक सपना सच होने जैसा था।
विज्ञापन

4 of 4
Karishma Tanna
करिश्मा ने कहा कि एक ही तरह का किरदार निभाने से एक तरह का ठहराव महसूस होता है। हमारे पास अभिनय करने के लिए किरदार कुछ दिलचस्प होना चाहिए। बतौर 'नागिन' वह दूसरी बार छोटे पर्दे पर नजर आने जा रही हैं, इससे पहले वह 'नागार्जुन-एक योद्धा' में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें