एक्टर्स और सेलेब के नखरों के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन 'भाबीजी घर पर हैं' की अनिता भाभी यानी सौम्या टंडन इन दिनों ऐसा काम कर रही हैं जिसे सुनकर यकीन नहीं आएगा हालांकि इस दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है लेकिन ऐसा करने को वह मजबूर हैं।
विज्ञापन
2 of 5
saumya tandon
दरअसल, सौम्या टंडन अपनी आलीशान कार को छोड़कर लोकल ट्रेन से सफर कर रही हैं और ऐसा वह पिछले 10 दिनों से कर रही हैं। सौम्या गोरेगांव में रहती हैं और उन्हें नएगांव जाने और आने में रोजाना 75 किमी का सफर तय करना पड़ता है क्योंकि वहां उनके सीरियल की शूटिंग होती हैं। सौम्या को रोजाना इतना लंबा सफर कार से तय करना पड़ रहा था इसलिए उन्होंने लोकल ट्रेन का सहारा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
सौम्या टंडन
सौम्या ने एक इंटरव्यू में बताया, 'अगर मैं रात 9 बजे कार से नएगांव से गोरेगांव के लिए रवाना होती हूं तो 11 बजे तक ही पहुंच पाती हूं। दूसरे दिन सुबह फिर मुझे 7 बजे निकलना पड़ता है। थकाऊ ट्रैफिक की वजह से मुझे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर के लिए मजबूर होना पड़ा।
4 of 5
सौम्या टंडन
सौम्या ने आगे कहा, 'मुझे ट्रेन से सफर करने में कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि इसमें कम समय लगता है लेकिन मुझे मुंबई की लाइफ देखकर तकलीफ होती है। ट्रेनों की हालत बहुत खराब है।' सौम्या के सामने एक समस्या ये भी आती है कि वह सेलिब्रिटी हैं।
ट्रेन में अक्सर सौम्या के साथ लोग फोटो खिंचाने की जिद करते हैं। वो बताती हैं कि 12 घंटे की शिफ्ट के बाद काफी थक जाती हैं और वो अपने आप में रहना चाहती हैं। सौम्या ने कहा, 'लोग इस बात को नहीं समझते कि मैं हर समय कैमरे के सामने नहीं रह सकती। मैं इंसान की तरह रहना चाहती हूं।'