टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के घर हाल ही में एक नन्ही परी आई है। करणवीर तीसरी बेटी के पिता बने हैं। अब उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर साझा कर प्यारा सा कैप्शन लिखा। जिस पर उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने मजाकिया कमेंट किया है।
विज्ञापन
2 of 5
करणवीर बोहरा
- फोटो : instagram/karanvirbohra
तस्वीर में करणवीर बेटी के साथ प्यार जता रहे हैं। उनकी बेटी ने उनकी ऊंगली पकड़ रखी है। करणवीर ने लिखा- ‘उसके छोटे हाथ मेरे दिल को चुरा लेते हैं और उसके छोटे पैर साथ में भागते हैं। क्या करूं मेरा जो हाल है, रात दिन तुम्हारा ख्याल है।‘
विज्ञापन
3 of 5
करणवीर बोहरा
- फोटो : instagram/karanvirbohra
करणवीर के इस पोस्ट पर टीजे ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि जब बेटी बड़ी होगी तो वह उसके सारे पैसे चुरा लेगी। वह लिखती हैं कि और ‘जब एक दिन वह बड़ी होगी तो वह उनके क्रेडिट कार्ड लेकर चली जाएगी।‘
4 of 5
करणवीर बोहरा
- फोटो : instagram/karanvirbohra
बता दें कि करणवीर अब तीन बेटियों के पिता हैं। इससे पहले उनकी दोनों बेटियां जुड़वा पैदा हुई थीं। टीजे सिद्धू ने कनाडा में बच्ची को जन्म दिया। अभिनेता ने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी बेटी की झलक दिखाई थी। वीडियो में करणवीर ने नन्हीं बच्ची को गोद में ले रखा है जबकि उनकी दोनों बेटियां उनके दोनों तरफ खड़ी हैं। बच्ची के जन्म पर वह फूले नहीं समा रहे। उनकी खुशी देखते ही बनती है।
करणवीर बोहरा टीवी के जानेमाने अभिनेता हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। वह पहली बार साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म तेजा में नजर आए थे। उन्होंने कई हिट धारावाहिकों में काम किया है।