फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक पर भड़के सलमान खान, अर्शी खान को किया था आपत्तिजनक इशारा

Sun, 03 Jan 2021 08:16 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक, सलमान खान - फोटो : Instagram: @colorstv
बिग बॉस 14 में नए साल का पहला वीकेंड का वार प्रसारित हुआ। इस दौरान सलमान खान घर के कई कंटेस्टेंट पर नाराज होते हुए दिखे। कंटेस्टेंट द्वारा राखी सावंत को निशाना बनाने पर सलमान ने खरी खोटी भी सुनाई। बीते हफ्ते जैस्मिन और राखी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद घर के ज्यादातर सदस्यों ने जैस्मिन का पक्ष लिया था। सलमान कहते हैं कि इस पूरे हफ्ते शो को राखी सावंत ने चलाया है। दर्शकों ने उन्हें पसंद किया और एलिमिनेशन से सुरक्षित किया।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, अर्शी खान - फोटो : Instagram: @colorstv
सलमान खान बीते हफ्ते घर में अर्शी और रुबीना के बीच हुए झगड़े का मुद्दा उठाते हैं। सलमान, रुबीना के आपत्तिजनक इशारे को लेकर उनसे सवाल पूछते हैं और कहते हैं कि इसका क्या मतलब होता है? रुबीना अपना पक्ष रखती हैं लेकिन सलमान उनसे सहमत नहीं होते। इसी बीच अभिनव अपनी पत्नी का पक्ष लेते दिखे और अर्शी के व्यवहार पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @colorstv
अभिनव पर सलमान की नाराजगी साफ दिखी और वह कहते हैं कि रुबीना गलत हैं इसके बावजूद अभिनव उनका पक्ष ले रहे हैं क्योंकि वह उनकी पत्नी हैं। रुबीना-अभिनव के अलावा सलमान ने जैस्मिन, अली और राहुल वैद्य पर अर्शी की बॉडी शेमिंग करने का आरोप लगाया। यही नहीं जैस्मिन और निक्की मिलकर  राखी की कास्मेटिक सर्जरी का मजाक उड़ाते दिखे थे।

4 of 5
राखी सावंत, अली गोनी - फोटो : Instagram: @colorstv
अली गोनी और राखी सावंत के बीच हुआ झगड़ा
शुक्रवार के एपिसोड में जब सभी लोग गार्डन एरिया में बैठे हुए थे। उसी समय राखी सावंत ने अली गोनी और जैस्मिन भसीन के रिलेशनशिप के ऊपर कुछ कमेंट कर दिया। अली गोनी को राखी का कमेंट पसंद नहीं आया और दोनों के बीच तगड़ी बहसबाजी हो गई। अली ने पहले तो राखी को चुप रहने की हिदायत दी लेकिन जब वह चुप नहीं हुईं तो अली ने राखी को खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni
जैस्मिन और अली बातें कर रहे थे, इसी दौरान राखी ने जैस्मिन को अली की गर्लफ्रेंड बता दिया। इस बात पर अली भड़क गए। अली ने राखी को चुप रहने के लिए कहा लेकिन वो नहीं मानीं। इसके बाद अली ने पहले तो सिर्फ इतना कहा कि सबकुछ कैमरे के लिए करना ठीक नहीं है। इसके बाद गुस्से में अली ने राखी को पागल औरत तक बता दिया। राखी इस पर भी चुप नहीं हुईं और बराबरी से बहस करने में लगी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें