'कुबूल है' और 'नागिन' जैसे सीरियल में काम कर चुके एक्टर करणवीर बोहरा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जिसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उनकी जुड़वां बेटियां है। करणवीर ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके आते ही दोनों बेटियां इस तरह से रोने लगती हैं कि करणवीर को संभालना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
Karanvir Bohra
करणवीर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। करण की बेटियां जुड़वां हैं और करीब डेढ़ साल की है। उनके साथ करणवीर ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है उसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Karanvir Bohra
इस वीडियो को करणवीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। करणवीर ने लिखा - 'वेलेंटाइन बहुत ही प्यार से भरा दिन होता है। जब बेटियां अपने पापा को इतना मिस करें कि देखकर रोने लगे। बच्चे हमें बहुत कुछ सिखाते हैं।'
4 of 5
Karanvir Bohra
इस वीडियो में करणवीर अपनी दोनों बेटियों से मिलने जैसी ही आते हैं उन्हें देखकर एक बेटी रोने लगती है। जिसके बाद करणवीर दोनों बेटियों को गोद में उठा लेते हैं लेकिन फिर भी उनकी बेटी नाराजगी जताते हुए दोबारा रोने लगती है। ऐसा देखकर करणवीर इमोशनल हो जाते हैं।
आपको बता दें, करणवीर ने टीजे सिंधु से साल 2006 में शादी की थी। इन दोनों जुड़वां बेटियों का जन्म यूके में जून 2016 में हुआ था। करणवीर कई सारे सीरियल्स में काम कर चुके हैं जिसमें शरारत, कसौटी जिंदगी की और कुसुम भी शामिल है।