फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड को भी करन ने सुनाई खरी खरी, एक्स गर्लफ्रेंड ने भी दिया साथ

Mon, 27 Nov 2017 11:18 AM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
Karan Patel
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान को ट्वीट करके लताड़ने की वजह से टीवी एक्टर करन पटेल को ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में करन ने हिना के ब्वॉयफ्रेंड को जवाब देते हुए कुछ वीडियो शेयर किए हैं। ये वीडियो बिग बॉस के घर के हैं जिसमें हिना लोगों पर चीखते चिल्लातें नजर आ रही हैं।

पढे़ं- अब शबाना के निशाने पर 'पद्मावती', बोलीं-दीपिका को जान से मारने की धमकी क्यों?
विज्ञापन

2 of 6
karan patel
करन पटेल ने पहला वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा- 'शायद इसके बाद भी आप लोग मुझे ट्रोल करें लेकिन आप लोगों को ये वीडियो दिखाना जरूरी है। किसी ने ये वीडियो एडिट करके पोस्ट किया था और मैं इसे आप सबके साथ शेयर कर रहा हूं।' इस वीडियो में घर में एंट्री करने वाले एपिसोड से लेकर हिना खान के अब तक के सफर को दिखाया गया है। जिसमें हिना एक तरफ तो ये कह रही हैं कि जिस ग्रेस के साथ घर में गई थीं उसी शान से वापस लौटूंगी तो वहीं दूसरी ओर वो घर में लोगों पर गंदे कमेंट्स करते हुए नजर आ रही हैं।
  Ok guys get ready to troll me on this but this was important to share. Someone made this edit and im jus putting it forth for everyone to see. #ReadyForYourFrustratedReplies 😂😂   pic.twitter.com/NAuelbv5Wq — Karan Patel (@TheKaranPatel) November 26, 2017

 
विज्ञापन

3 of 6
Hina Khan
वहीं दूसरा वीडियो पोस्ट करते हुए करन ने लिखा- 'आप लोगों ने जो भी देखा वो फैक्ट है मेरा मकसद किसी की बेइज्जती करना नहीं है। इस वीडियो में जो भी आपने देखा वो सच है। इसलिए इसे मुद्दा न बनाएं।' करन पटेल बिग बॉस में अपने दोस्त विकास गुप्ता का सपोर्ट कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बिना नाम लिए हिना खान को निशाने पर लिया था जिसके बाद हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने उन्हें करारा जबाब दिया। जिसके बाद करन पटेल को ट्रोल किया जा रहा है। 
  What u see here are #Facts and are not #Disrespect to Anyone. And for those over educated illetrates, what u see here is called #TheTruth and #NotTrolling so just because u dont have a strong comeback dont make it an issue about Respect.  ...  pic.twitter.com/WgsVNDP8eT — Karan Patel (@TheKaranPatel) November 26, 2017


 

4 of 6
Hina Khan
करन पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा था - 'वो जो मोहतरमा हैं बिग बॉस 11 के घर में जो बात-बात में थैंक्यू गॉड अलापती रहती हैं, जो आज हजाम बनी हैं। कोई उनसे प्लीज पूछ के बताए कि ये घटियापन क्या कहलाता है।' इसके बाद हिना के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद करन ने दोबारा ट्वीट करते हुए लिखा था - 'किसी के फैंस नाराज होते हैं और मुझपर गुस्सा दिखाते हैं, इन सब से मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं उन सभी का आदर करता हूं।'

पढे़ं- 'पद्मावती' की चिंता छोड़ बेटी और पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे 'राजा रतन सिंह'
विज्ञापन

5 of 6
Hina Khan
करन के ट्वीट पर हिना के ब्वॉयफ्रेंड ने करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया था। रॉकी जायसवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'नकली बॉक्स के अंदर क्रिकेट खेल के इतना अच्छा प्रदर्शन? आपने सोचा है कि तब क्या होगा जब ये बिग बॉस के घर के अंदर जाएगा? ये लो ये तो और कबाड़ हो गया अब बताओ ये गंदापन क्या कहलाता है। मिस्टर फेक सोल प्रीच करने से पहले प्रैक्टिस करना सीख लो। बोलोगे तो सुनोगे।' 

पढे़ं- 26/11 की 9वीं बरसी पर बोले बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, 'जान की बाजी लगाने वाले शहीदों को नमन'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kamya Punjabi
हिना खान को लेकर करन पटेल के अलावा कई टीवी एक्टर्स उनके खिलाफ हो गए हैं। जिसमें काम्या पंजाबी भी शामिल है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा - 'हिना कहती हैं कि कोई उनके जैसा बनकर दिखाओ पहले, भाई कौन है जो उनके जैसा बनना चाहता है?चलो हाथ उठाओ।'
  Oops 🤐 HASHTAG GRACE 🤣 by the way did she say “mere jaisa bann ke dikhao pehle” bhai kaun banna chahta hai aisa ??? Chalo chalo haath uthao 😀  @ColorsTV #BB11 @lostboy54 @eyehinakhan @shilpashindee @ArshiKhan_real @Arshikhan_fc @lost_boy23 @11_Bigboss https://t.co/cNxT8Vjq0e — Kamya Punjabi (@iamkamyapunjabi) November 26, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें