बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान के खिलाफ ज्यादातर टेलीविजन एक्टर्स खड़े हो गए हैं। इनमें सबसे ऊपर नाम 'ये हैं मोहब्बतें' के एक्टर करन पटेल का है। करन की हिना के ब्वॉयफ्रेंड से सोशल मीडिया पर झड़प तो सबने देखी लेकिन अब करन इस नोंक झोक को घर के अंदर लेकर पहुंच गए हैं। जहां पर उन्होंने हिना को सभी घरवालों के सामने कुछ ऐसा कह दिया जिससे सभी हैरान हो गए।
पढे़ं- 'फुकरे रिटर्न्स' ने पहले दिन ही किया ऐसा जबरदस्त कलेक्शन, 'फिरंगी' को होगी जलन
विज्ञापन
2 of 5
Karan Patel
प्रोमो के मुताबिक टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे घर के अंदर जाएंगे। जो सभी घरवालों को कुछ ऐसी चीजें कहेंगे जिससे घर का माहौल और बिगड़ सकता है। इन एक्टर्स में करन पटेल के अलावा बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना और रोहन मेहरा शामिल हैं।
पढ़ें- टीवी शो के प्रोमो की रिलीज पर शाहरुख ने दे डाली यूथ को नसीहत, तुलना आमिर खान से
विज्ञापन
3 of 5
Hina Khan
प्रोमो में दिखाया गया है कि करन हिना खान के पास जाकर उनकी क्लास लगा रहे हैं। करन ने हिना से कहा - 'हिना जी, एक जो आपका तकिया कलाम हो गया है कि ये मैंने कब कहा..या ये हुआ ही नहीं था मैडम बाहर 130 करोड़ लोग भी देख रहे हैं और हमें बातें याद रहती है।'
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
पढे़ं- जहीर खान के हनीमून की ताजा तस्वीरें वायरल, सागारिका का लुक बेहद BOLD
4 of 5
hina khan
करन के सुनाने पर हिना खान के फेस के एक्सप्रेशन लगातार बदल रहे हैं जिसे देखकर करन उनका मजाक भी उड़ाते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में हुए टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के परिवार के आए ज्यादातर लोगों ने हिना खान को सुनाया है जिससे हिना काफी परेशान भी हैं। करन पटेल के अलावा करिश्मा तन्ना ने भी क्लास लगाई। इसके अलावा अर्शी खान के पिता, आकाश डडलानी की मां ने हिना को धीरे धीरे बोलने की सलाह दी तो वहीं हितेन की पत्नी गौरी ने हिना को मैसेज को लेकर घर में हंगामा करने पर जबरदस्त सुनाया।
The housemates are grilled by our special guests with some tough questions! Keep watching #BB11 to witness all the drama! #WeekendKaVaar @KARISHMAK_TANNA @TheKaranPatel pic.twitter.com/euZxh9x4ii
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 9, 2017
इसके साथ ही हिना के ब्वॉयफ्रेंड के घर में आने पर हिना के रोने को कई लोगों ने नौटंकी भी बताया। ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि मेहमानों के आने के बाद घर में और क्या हंगामा होता है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: हितेन की WIFE से घबरा रही थीं अर्शी, पर वे कुछ ऐसा बोलीं घरवाले दंग