फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Oberoi case: पीड़िता पर वकील ने ही करवाया था हमला, गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2019 09:56 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेता करण ओबेरॉय रेप मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। इस मामले में अब वकील की गिरफ्तारी हुई है। खबर है कि पीड़िता पर हमले की साजिश करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि उस ही का वकील है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वकील अली काशिफ खान को ओशिवारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता पर इससे पहले दो लोगों ने जानलेवा हमला किया था जिसमें उनके वकील की संलिप्तता पाई गई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
karan oberoi - फोटो : social media
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन चार में से कम से कम एक व्यक्ति का संबंध खान से निकला है। उन्होंने कहा, 'जांच के दौरान पुलिस को महिला पर हुए हमले में खान की भूमिका का पता चला जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।' उन्होंने आगे बताया कि अदालत ने खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही कहा कि पुलिस शिकायतकर्ता से भी पूछताछ कर यह जानने का प्रयास करेगी कि उसके खिलाफ रची गई साजिश से वह अवगत थी या नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
karan oberoi
इससे पहले इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। दरअसल, करण के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाने के बाद पीड़ित महिला पर दो बाइक सवारों ने हमला कर दिया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में की तो पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

4 of 5
करन ओबरॉय
 ‘स्पॉटबॉय ई’ की खबर के मुताबिक 25 मई को पीड़िता लोखंडवाला रोड पर सुबर सैर करने के लिए निकली थीं। लेकिन उस ही वक्त दो बाइक सवार वहां पहुंचे और उनके हाथ पर चाकू से वार किया। इसके तुरंत बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़िता फौरन ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करन ओबरॉय
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला करने के तुरंत बाद पहले पानी फेंका और फिर एक पर्ची फेंकी, जिसपर लिखा था कि केस वापस ले लो। वहीं ऐसा नहीं करने पर अगली बार केमिकल फेंकने की धमकी भी दी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बाइक का नंबर ट्रेस करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें