बिग बॉस के इतिहास में बहुत ही कम कपल्स ऐसे रहे हैं, जिनका रिश्ता शो खत्म होने के बाद भी रहा हो। इन्हीं में से एक तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी हैं। दोनों बिग बॉस के घर से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों के फैंस जल्द से जल्द उन्हें शादी करते देखना चाहते हैं, लेकिन पिछले काफी समय से दोनों के बीच अनबन की अफवाह उड़ रही हैं। इस बीच अब करण कुंद्रा ने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
2 of 5
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय से अफवाहें चल रही हैं कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। यह सब तब शुरू हुआ था, जब करण ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक शायरी शेयर की थी। इसके बाद से ही लोगों को लगने लगा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मीडिया के सामने आकर यह स्पष्ट करने के बावजूद कि उनके बीच सब ठीक है, इन अफवाहों का बाजार अभी भी गर्म है। अब, करण कुंद्रा ने एक बार फिर अपने ब्रेकअप की खबरों पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन
3 of 5
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : insta
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में, करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर बात की, जो काफी समय से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनके सोशल मीडिया इंटरेक्शन को देखकर जजमेंट पास करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया यह नहीं दर्शाता कि असल जिंदगी में वे कैसे हैं। Harman Baweja: हरमन बावेजा ने एक्टिंग से क्यों बना ली थी दूरी? अभिनेता ने किया खुलासा
4 of 5
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : social media
करण ने कहा, 'अगर तेजस्वी एक तस्वीर करती हैं और अगर मैं शॉट में हूं और हम एक-दूसरे के बहुत करीब से शूट करते हैं। चार घंटे में, मेरे पास लगभग 1000 कॉमेंट्स होंगे कि आखिर लोगों को तस्वीर क्यों पसंद नहीं आई। इसके साथ ही ये लोग यह भी बताते हैं कि कौन इसे पसंद करने वाला है। यह बहुत दिलचस्प है क्योंकि जीवन केवल सोशल मीडिया के बारे में नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ अपना फैसला सुना देते हैं।' Celebs: बॉलीवुड के इन रियल भाई-बहनों ने एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं किया काम, लिस्ट देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
करण और तेजस्वी के ब्रेकअप की अफवाहें तब शुरू हुईं जब अभिनेता ने एक क्रिप्टिक नोट साझा किया था, जिसमें लिखा था, 'न तेरी शान कम होती, न रुतबा घटा होता, जो गम में कहा, वही हंस के कहा होता।' अभिनेता ने स्पष्ट किया कि इसका तेजस्वी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने खुलासा किया, 'अगर मैं कोई काव्य संदेश लिखता हूं, तो इसलिए कि मैं इसे साझा करना चाहता हूं। मैंने इसे रेडियो पर सुना और इसे लिखा। इसका तेजू से कोई संबंध नहीं है। वह क्यों होगी? वह मेरी गर्लफ्रेंड है। मैं तो ऐसा अपनी किसी एक्स के लिए भी नहीं लिखूंगा।' करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस 15 के घर में हुई थी। दोनों को रियलिटी शो का हिस्सा बनने के दौरान प्यार हो गया।