फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Kundra-Tejasswi Prakash: एस्केलेटर पर एक-दूजे के प्यार में खोए करण और तेजस्वी, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 28 Aug 2022 05:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों बिग बॉस 15 में मिले थे और तभी से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर बेशुमार प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि करण और तेजस्वी अलग-अलग एस्केलेटर पर खड़े हुए हैं। एक ऊपर की ओर जा रहा है, तो दूसरा नीचे आ रहा है और बीच में दोनों एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए किस करते हैं। तेजस्वी ऑरेंज कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, तो करण ने ब्लेजर पहना हुआ है। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : insta
करण और तेजस्वी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और कमेंट कर उन्हें हमेशा ऐसे ही खुश रहने की बात कह रहे हैं। एक ने लिखा कि दोनों की प्यारी सी स्माइल को देखो, तो दूसरे ने लिखा, सबसे प्यारी जोड़ी। वहीं, एक ने लिखा, जिस तरह करण तेजस्वी को देखकर शर्माते हैं वो बहुत ही प्यारा लगता है। इसके अलावा ज्यादातर फैंस उन्हें क्यूट कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 में मिले थे। शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ी और करण ने तेजस्वी को प्रपोज कर दिया। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं और एक-दूसरे के पेरेंट्स से भी मिलते रहते हैं। ऐसे में दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आती हैं। हालांकि दोनों ने अभी अपनी शादी को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें