रजत सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
मम्मी को को हुआ प्रेम मोहब्बत की बातों पर अचरज
इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में पहली बार रजत सूद ने अपने माता पिता के सामने परफॉर्म किया। वह कहते हैं, 'इस शो के फिनाले में मम्मी और पापा भी आए। पहली बार उनके सामने मैं परफॉर्म कर रहा था। उससे पहले उनको लगता पता था कि कुछ तो करता है स्टेज पर, जिसके लिए लोग फ्लाइट से बुलाते हैं। लेकिन कभी मेरी परफार्मेंस को देखा नहीं था, मैं यह सोच रहा था कि मैं स्टेज पर प्रेम मोहब्बत की बातें कर रहा हूं, कहीं मम्मी चप्पल फेंक कर न मार दें। वह भी यही सोच रही थीं कि यह सब मैंने कहां से सीख लिया। मेरी मम्मी बिजली विभाग में काम करती हैं। उनकी बोलचाल से आपको पता लग जाएगा कि वह कैसी हैं, बिल्कुल करंट की तरह ताने मारती हैं। लेकिन फिनाले मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा लम्हा था। मेरी जिंदगी के जो सबसे करीब हैं, वे इसमें शामिल हों तो इससे बड़ी और क्या बात मेरे लिए हो सकती थी।'