हर इंसान यही चाहता है की जब भी उसे कोई पार्टनर मिले तो उसके मिलने के साथ ही वो खोज भी खत्म हो जाए जो सालों से उसके दिलों-दिमाग में चल रही है। कई बार ऐसा होता भी है कि हमें वैसा इंसान मिल भी जाता है लेकिन वो रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाता। मनोरंजन जगत में भी ऐसे तमाम रिश्ते देखने को मिले जहां दिल जुड़े भी लेकिन सिर्फ बिछड़ने के लिए। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी जगत के भी बहुत से सितारे ऐसे रहे हैं जिनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
इन कपल्स के ब्रेकअप ने फैंस को किया था हैरान
कई सितारों के देखकर लगा कि वो बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। तो दूसरी तरफ कुछ लव बर्ड्स शादी के बंधन में बंध कर भी एक दूसरे से अलग हो गए।टीवी के इन लव बर्ड्स के ब्रेकअप की खबरों ने उनके अफेयर से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। तो चलिए आपके बताते हैं टीवी कपल्स के कुछ ऐसे ही ब्रेकअप्स के बारे में जिन्होंने फैंस को किया था हैरान।