फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के साथ साझा की बेहद प्यारी फोटो, तेजी से हो रही वायरल

Sat, 20 Feb 2021 06:15 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, अनायरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी अपने प्रशंसकों को अपडेट देते रहते हैं। बीते दिनों कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपने बेटे को जन्म दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसी बीच कपिल शर्मा ने एक बेहद प्यारी फोटो साझा की है जो खूब वायरल हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा, अनायरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी अनायरा के साथ एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है। तस्वीर में कपिल ने नन्हीं अनायरा को गोद में लिया हुआ है और दोनों कैमरे की तरफ हाथ दिखाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर कपिल के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके अलावा कई बॉलीवुड और टीवी सितारे भी कपिल और अनायरा की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी और बेटी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर में अनायरा अपने पापा की तरह हूबहू नकल कर रही हैं। फोटो के साथ कपिल ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा 'गुड मॉर्निंग एवरीवन'। फोटो पोस्ट करने के दो घंटे के अंदर ही 1 लाख से ज्यादा व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं और ये लगातार बढ़ रहे हैं।

4 of 5
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कपिल शर्मा 12 दिसंबर, 2018 को गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के एक साल बाद यानी 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने अनायरा का जन्म दिया। अब कपिल की पत्नी ने एक फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम जानने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडियाinstagram/kapilsharma
वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था कि वे जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। इसपर काफी अफवाहें भी फैली थीं लेकिन बाद में कपिल ने खुशखबरी साझा करते हुए कहा था कि, 'ये एक बड़ी खुशखबरी है, अफवाहों पर ध्यान ना दें आप सिर्फ मेरे ऊपर विश्वास करें मैं नेटफ्लिक्स पर आ रहा हूं'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें