बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता रहता है। हर साल आने वाले कंटेस्टेंट्स शो में अलग- अलग तरह के होते हैं। इस बार शो में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक कपल के रूप में शामिल हुए थे। फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया है। हाल ही में अभिनव और रुबीना की बिग बॉस के घर में एक रोमांटिक डेट देखने को मिली जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया। लेकिन बिग बॉस के घर में यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई जोड़ियां किस करते स्पॉट की गईं हैं।