फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की हालत खराब, पटरी पर लौटने के लिए कर रहे कुछ ऐसा

Wed, 05 Apr 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
इन दिनों कपिल शर्मा की हालत बेहद खराब है। सुनील ग्रोवर से झगड़ा क्या मोल लिया लगा जैसे अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार ली। एक तरफ सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ा तो वहीं दूसरी ओर फैंस ने भी कपिल शर्मा को आईना दिखा दिया। लेकिन उससे भी बड़ी गाज उन पर तब गिरी जब शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए सोनी चैनल ने भी कपिल को एक महीने का अल्टीमेटम दे दिया।
विज्ञापन

कपिल शर्मा की हालत खराब, पटरी पर लौटने के लिए कर रहे कुछ ऐसा

2 of 5
कपिल शर्मा
इस अल्टीमेटम के बाद कपिल शर्मा की हालत बहुत बुरी है। खबर है कि अब वो फिर से पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में कपिल शर्मा ने परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना के साथ अपने शो के लिए शूट किया और बिना किसी रुकावट के उन्होंने इसे पूरा भी किया। और तो और शूट के लिए कपिल सेट पर टाइम से पहुंचे और पूरे वक्त जोश से भरपूर दिखे। इस दौरान उन्होंने कोई ऐसी हरकत भी नहीं कि जिससे लोग परेशान हों।
विज्ञापन

कपिल शर्मा की हालत खराब, पटरी पर लौटने के लिए कर रहे कुछ ऐसा

3 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
जबकि कुछ दिन पहले ही एक एपिसोड के शूट के दौरान कपिल ने चंद मिनट में ही शूट रद्द कर दिया था और सभी कलाकारों को घर भेज दिया। एक तो चैनल पहले से ही शो की गिरती टीआरपी से परेशान था, उस पर कपिल शर्मा के ऐसे तेवर देख उसकी भौंहें तन गईं और कपिल को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए कह दिया कि या तो शो को ट्रैक पर ले आओ नहीं तो बंद कर दो।

कपिल शर्मा की हालत खराब, पटरी पर लौटने के लिए कर रहे कुछ ऐसा

4 of 5
Kapil Sharma
चैनल की इस चेतावनी के बाद कपिल शर्मा मानों नींद से जाग गए हैं और सबकुछ सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन देखना ये होगा कि वो सुनील ग्रोवर को मनाकर शो पर ला पाते हैं या नहीं...खासकर तब जब सुनील कह चुके हैं कि अगर कपिल शर्मा सुधर भी गए तो भी वो वापस शो पर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल शर्मा की हालत खराब, पटरी पर लौटने के लिए कर रहे कुछ ऐसा

5 of 5
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
बता दें कि बीते दिनों आस्ट्रेलिया-इंडिया की फ्लाइट में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच बड़ा झगड़ा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शराब पीकर कपिल सुनील पर चिल्लाए, जूता फेंककर मारा और काफी सुनाया।

इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल का शो छोड़ दिया और तभी से ये विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें