फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के शो छोड़ने के बाद इस बात से घबराती हैं अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 04 Jul 2019 12:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) इन दिनों कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' (The Kapil Sharma) में नजर आ रही हैं। इस शो के दौरान अर्चना और कपिल एक दूसरे की टांग खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। दोनों की इस मस्ती को ना केवल फैंस बल्कि शो में आए मेहमान भी एन्जॉय करते हैं। हाल ही में कपिल के शो में मल्लिका शेरावत, एकता कपूर और तुषार कपूर पहुंचे थे। इस दौरान कपिल ने अर्चना से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। कपिल के इस खुलासे के बाद किसी को भी यकीन नहीं हुआ। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Archana Puran Singh - फोटो : instagram
शो के दौरान कपिल एकता और मल्लिका शेरावत से बात कर रहे थे। तभी कपिल ने अर्चना से जुड़ा राज खोला। कपिल ने मल्लिका के आने पर कहा कि सिद्धू को इस बात का बुरा लग रहा होगा कि वह राजनीति में क्यों चले गए। इसके बाद कपिल अर्चना की टांग खिंचाई करने लगते हैं। कपिल कहते हैं- 'अर्चना भूत से नहीं डरती हैं वह सिर्फ एक व्यक्ति से डरती हैं। हमेशा प्रार्थना करती हैं कि वह वापस नहीं लौटे।' कपिल की यह बात सुनकर सभी लोग अर्चना को देखने लगते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Archana Puran Singh and navjot - फोटो : instagram
दरअसल, कपिल का इशारा नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ था। नवजोत के शो छोड़ते ही अर्चना ने उनकी जगह शो में ले ली। इसके बाद से लगातार शो के दौरान कपिल अर्चना की खिंचाई करते नजर आए। कुछ महीने पहले अर्चना ने अपनी फीस को लेकर भी कपिल के शो में दर्द बयां कर चुकी हैं। जॉन अब्राहम और मौनी रॉय कपिल के शो में 'रोमियो अकबर वॉल्टर' को प्रमोट करने आए थे। तब कपिल ने फिल्म की स्टारकास्ट से पूछा कि अगर तुम्हें सुपरपावर मिल जाए तो क्या बनना चाहते हो?

4 of 5
Archana Puran Singh - फोटो : instagram
कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए अर्चना ने कहा- 'मैं नवजोत सिंह सिद्धू बनना चाहती हूं। मैं वही काम कर रही हूं जो सिद्धू जी करते थे हालांकि मुझे उतनी फीस नहीं मिल रही। सिद्धू बनने पर कम से कम फीस तो ज्यादा मिलेगी।' आपको बता दें, पुलवामा आंतकी हमले पर सिद्धू ने विवादित टिप्पणी दी थी जिसके बाद से इस शो को अर्चना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Archana Puran Singh, Navjot Singh Sidhu - फोटो : social media
'द कपिल शर्मा शो' से सिद्धू की गैरमौजूदगी की वजह से लगातार टीआरपी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते शो की टीआरपी में नंबर 9 पर पहुंच गया। कुछ हफ्ते पहले यह शो टॉप 5 में था लेकिन लगातार गिरती टीआरपी शो के लिए चिंता का विषय बन गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें