बिग बॉस 13 को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। लेकिन ऐसे में बिग बॉस 12 की एक कंटेस्टेंट की फोटोज सामने आई हैं, जिसको देखने के बाद सभी हैरान नजर आ रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट उर्वशी वाणी की जो अपने मेकओवर को लेकर सुर्खियों में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
उर्वशी वाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट उर्वशी वाणी के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिनमें वो काफी अलग नजर आ रही हैं। दरअसल जब बिग बॉस 12 में उर्वशी आई थीं तो उनका लुक बहुत सिम्पल था। ऐसे में उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
उर्वशी वाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी के नए फोटोज में वो रेड कलर के लॉन्ग गाउन में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही फोटोज का कैप्शन भी काफी अच्छा है। एक फोटो के कैप्शन में उर्वशी ने लिखा है- लाल हमेशा से मेरा पसंदीदा रंग रहा है। क्योंकि लाल हमेशा हटकर होता है।
4 of 6
उर्वशी वाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं उर्वशी के फोटोज को सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। हर कोई तारीफ करते नहीं थक रहा है। कोई फोटो को अमेजिंग बता रहा है तो कई मार्वलेस कह रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- 'क्या लग रही हो।'
विज्ञापन
5 of 6
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बिग बॉस 12 की बात करें तो उर्वशी दीपक ठाकुर के साथ जोड़ी में गई थीं। इसके साथ ही शो में उन्होंने अपनी सादगी से घरवालों और दर्शकों का दिल जीता था। हालांकि शो जीतने में वो नाकामयाब रही थीं।
इसके साथ ही शो में दीपक के साथ उर्वशी की दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही सुर्खियों में रही ती। घर के बाद निकलने के बाद भी दोनों की तकरार जारी है। कई इवेंट्स पर दीपक को दूसरे सेलेब्स के साथ देखा गया लेकिन उर्वशी के साथ वो नजर नहीं आए।