फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से डिप्रेशन में पहुंचे कपिल शर्मा, दोस्त ने कहा- 'वो उसके करियर को नुकसान पहुंचा सकती है'

Fri, 30 Mar 2018 10:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा इन दिनों अपने नए शो को लेकर चर्चा में हैं। 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' का अभी एक ही एपिसोड टेलीकास्ट हुआ और वो फिर से विवादों में भी घिर गए हैं। खबरों की मानें तो कपिल ने रानी मुखर्जी को दो घंटे तक इंतजार करवाया और फिर खुद नहीं आए। इसके चलते शूट कैंसिल करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा
इस खबर के बाद दर्शकों ने एक बार फिर कपिल के इस रवैये की आलोचना करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं यह भी खबर आई कि कपिल के एक शो कैंसिल करने से 30 लाख रुपए का नुकसान होता है। इसके बाद तो लग रहा है कि कपिल फिर से मुश्किल में फंसने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम को एक सूत्र ने बताया, '30 लाख बर्बाद होने के आंकड़े को किसी ने बहुत ही बढ़ा-चढ़ाकर बता दिया है। चैनल के पास अभी चार शो हैं जो दो हफ्ते तक टेलीकास्ट करने के लिए काफी हैं। अगले हफ्ते शो में अभय देओल और पत्रलेखा आएंगे।'

4 of 6
कपिल शर्मा
कपिल का यह शो शनिवार और रविवार को आएगा। खबर यह भी है कि कपिल फिर से डिप्रेशन में हैं और खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। उनके करीबी इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं। हालांकि कपिल के इस बर्ताव से चैनल काफी नाराज है।
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा
Zoom की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल के एक दोस्त ने बताया - 'जब कपिल शूट के लिए नहीं आए तो उन्हें कई बार फोन किया गया लेकिन फोन बंद था। बाद में उनकी गर्लफ्रेंड गिनी को फोन किया गया और कपिल से बात हुई। जब कपिल से पूछा क्या हुआ तो उन्होंने कहा- कुछ भी नहीं, जी नहीं करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा
दोस्त ने कपिल और उनकी कोवर्कर के बीच चल रहे विवाद के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'वो उसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रहा है। वह कपिल की जिंदगी और करियर दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। हम लोगों ने उसे समझाया कि काम पर फोकस करो। इससे डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।' फिलहाल इस मामले पर अभी तक कपिल शर्मा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें