फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा फिर से बनने वाले हैं पिता, बेबी बंप के साथ दिखीं गिन्नी चतरथ, देखें वीडियो

Fri, 20 Nov 2020 03:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गिन्नी चतरथ - फोटो : instagram/bharti.laughterqueen
कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें वह प्रेग्नेंट लग रही हैं। हालांकि अभी तक कपिल शर्मा या फिर गिन्नी चतरथ ने आधिकारिक रूप से इसका एलान नहीं किया है।
विज्ञापन

2 of 5
गिन्नी चतरथ - फोटो : instagram/bharti.laughterqueen
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ जनवरी 2021 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। गिन्नी इस समय प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में हैं। कपिल की मां गिन्नी की देखभाल के लिए अमृतसर से मुंबई आ चुकी हैं। पिछले दिनों कपिल अमृतसर गए हुए थे। उन्होंने स्वर्ण मंदिर से तस्वीर भी पोस्ट की थी।
विज्ञापन

3 of 5
गिन्नी चतरथ - फोटो : instagram/bharti.laughterqueen
गिन्नी के प्रेग्नेंट होने के कयास तब से लगाए जा रहे हैं जब कॉमेडियन भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया। करवा चौथ के मौके पर साझा किए गए इस वीडियो में गिन्नी का बेबी बंप नजर आ रहा है। हालांकि गिन्नी कैमरा देखते ही सामने आने से बचती दिखीं। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर का हैवी सलवार सूट पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने दुपट्टा ले रखा है। 

4 of 5
परिवार के साथ कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल ने दिवाली के मौके पर एक फैमिली फोटो साझा की थी जिसमें गिन्नी कुर्सी के पीछे खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस वजह से उनका बेबी बंप छुप गया था। बता दें कि 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने बेटी अनायरा को जन्म दिया। जल्द ही उनकी बेटी एक साल की हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
बेटी के जन्म की जानकारी कपिल ने तड़के तीन बजे ट्वीट करके दी थी। उन्होंने लिखा था, 'बेटी पाकर धन्य हूं। आपका आशीर्वाद चाहिए। सभी को प्यार। जय माता दी।‘ कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में हुई थी। दोनों ने मुंबई में भी एक रिसेप्शन का आयोजन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें