कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा का नाम सुनते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। अपने शो में वो लोगों का इस तरह मनोरंजन करते हैं कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। कुछ महीने पहले ही कपिल शर्मा पिता बने हैं। बुधवार को लॉकडाउन की वजह से लोगों ने घर पर ही अष्टमी मनाई। इस मौके पर कपिल ने अपनी प्यारी बेटी के साथ पूजा की।