kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी। अभी शादी को एक साल भी पूरे नहीं हुए थे और कपिल-गिन्नी पैरेंट्स बन गए। गिन्नी ने 10 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी की तस्वीर और नाम अभी तक सामने नहीं आया है। अब गिन्नी और कपिल बेटी के साथ अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाएंगे। कपिल की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इसमें भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सुमोना चक्रवर्ती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर शामिल थे। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को भी अपनी शादी का कार्ड दिया था लेकिन वो नहीं पहुंचे थे।