बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली और विशाल सिंह अपने पुराने रिश्ते की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। शो में आने से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। ऐसे में बिग बॉस के घर में ये दोनों कभी एक-दूसरे से लड़ते तो कभी प्यार जताते नजर आते हैं। एक बार फिर से मधुरिमा तुली और विशाल सिंह के बीच शो के अंदर झगड़ा देखने को मिल रहा है। दरअसल, कुछ देर पहले कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ा के प्रोमो जारी किया है।