फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने करा दी दो खफा दोस्तों में दोस्ती, अब फिर से चमकेंगे कपिल और गुत्थी

Wed, 14 Nov 2018 05:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर - फोटो : file photo
आखिरकार द कपिल शर्मा शो फिर से परदे पर आने को तैयार है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस शो के मजबूत स्तंभ दो दोस्त भी साथ में आने को तैयार हैं। खबरें हैं कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच दोस्ती हो गई है और दोनों एक साथ शो में दोबारा काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। 16 दिसंबर से शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Grover - फोटो : file photo
सोचने की बात ये भी है कि आखिर ये दोनों एक-दूसरे से बेहद खफा थे तो इनमें दोस्ती कैसे हो गई? आपको बता दें कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने यह करिश्मा कर दिखाया है। यारों के यार सलमान ने कपिल और सुनील से बातचीत की। इसके बाद दोनों एक साथ काम करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा - फोटो : file photo
दरअसल, सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस कपिल का शो प्रोड्यूस कर रहा है। दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर भी सलमान के साथ उनकी फिल्म भारत में काम कर रहे हैं। इसी दौरान सलमान ने इन दोनों का पैचअप करवा दिया क्योंकि सलमान जानते हैं कि शो के लिए सुनील का साथ आना कितना जरूरी है। 

4 of 5
Kapil Sharma Sunil Grover - फोटो : file photo
जब सलमान ने सुनील से शो में वापस आने के लिए कहा तो वो सलमान को मना नहीं कर पाए और उन्होंने शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी। बताते चलें कि कपिल और सुनील के फ्लाइट में झगड़े के बाद सुनील शो से अलग हो गए थे जिसके बाद कपिल भी शो को ज्यादा दिन नहीं चला पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma ginni - फोटो : amar ujala
फिलहाल कपिल अपने शो द कपिल शर्मा शो सीजन 2 के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में सुनील ग्रोवर का शो में वापस आ जाना कपिल के लिए चमत्कार से कम नहीं होगा। गौरतलब है अगले महीने कपिश शर्मा शादी भी करने वाले हैं। वह गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें