फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: इस वीकेंड वार में घर से बेघर होगा ये हैंडसम टीवी एक्टर, ये रही पूरी वोटिंग लिस्ट 

Wed, 14 Nov 2018 05:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : voot app
सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 में पिछले वीकेंड का वार कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ था। गौरतलब है कि रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी पिछले हफ्ते बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री से शो में आने वाले टीवी एक्टर रोहित सुचांती के बाहर होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है....
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : indian express
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोहित के अलावा दीपिका, सृष्टि, जसलीन, श्रीसंथ, शिवाशीष मिश्रा और दीपक ठाकुर नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में इन सभी कंटेस्टेंट के परफोर्मेंस के आधार पर रोहित और जसलीन सबसे कमजोर हैं। इसलिए रोहित और जसलीन घर से बेघर होने के लिए सबसे आगे हैं। बिग बॉस के दर्शकों के वोट के आधार पर कौन घर से होना चाहिए में सबसे ऊपर रोहित और जसलीन का नाम है। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : self
घर के ताजा अपडेट के मुताबिक, रोहित जब से घर में आए हैं बहुत सुस्त कंटेस्टेंट साबित हुए हैं। उनका ध्यान हमेशा अपने साथी और सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट करणवीर, दीपिका और सृष्टि पर ही रहता है वह कॉमनर्स से घुलने-मिलने की कोशिश ही नहीं करते हैं। वहीं, जसलीन को अनूप के साथ थोड़ी-बहुत टीआरपी मिल रही थी लेकिन अनूप के बेघर होने के बाद वह शो में छुपती रहीं और कुछ कमाल भी नहीं कर पा रही हैं।

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
शो में 57वें दिन घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया गया। इस टास्क में रोमिल और श्रीसंथ हिटमैन की भूमिका में नजर आए। इस दौरान दोनों के हाथ में गन दिखी और घर में दादागिरी चलाते नजर आए। दरअसल, इन दोनों के हिसाब से जो भी सदस्य इस पद के काबिल नहीं होगा वो उसको कप्तानी की रेस से बाहर कर सकेंगे। बता दें कि शो का दूसरा पड़ाव आज रात पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sreesanth and romil - फोटो : bigg boss
अब घर में रोमिल चौधरी की जगह श्रीसंथ को मास्टरमाइंड का तमगा हासिल हुआ है। रोमिल और श्रीसंथ अपने ही दोस्तों को कैप्टेंसी के लिए आगे रखते नजर आए हैं। इस दौरान घर में जमकर हंगामा भी हुआ। सुरभि और दीपिका और दीपक में जमकर नोकझोंक देखी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें