फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन्स के लिए खुशखबरी, लॉकडाउन के बीच एक साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

Wed, 01 Apr 2020 04:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma sunil grover - फोटो : social media
वैसे तो इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में लोगों का सबसे बेहतरीन टाइमपास है टीवी। लोग इन दिनों खूब टेलीविजन देख रहे हैं। जिसके चलते लोगों की डिमांड पर 90 के दशक के सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' का एक बार फिर से प्रसारण किया जा रहा है। तो वहीं बच्चों के पसंदीदा शो 'शक्तिमान' का प्रसारण भी जल्द ही होने वाला है। इस खबर से टेलीविजन के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं अब टेलीविजन प्रेमियों के लिए एक और अच्छी खबर है।
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Grover with kapil sharma - फोटो : social media
अच्छी खबर ये है कि टेलीविजन की मशहूर जोड़ी एक बार फिर से एक साथ लोगों को गुदगुदाती हुई नजर आएगी। ये जोड़ी है मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की। ये जोड़ी एक बार फिर से फैन्स को गुदगुदाने के लिए आ रही है। दोनों के बीच हुए मनमुटाव और दूरी के बाद इनके फैन्स ने मांग की थी कि दोनों एक बार फिर से एक साथ आएं। लेकिन ऐसा हो नहीं सका था। अब लॉकडाउन की वजह से दोनों एक बार फिर से साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
दरअसल लॉकडाउन के चलते द कपिल शर्मा शो के पुराने एपिसोड्स को दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया गया है। जिसकी वजह से शो के प्रशंसक एक बार फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को देख पाएंगे। कपिल शर्मा के शो को पसंद करने वाले उनके प्रशंसक शो में गुत्थी, मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के किरदार को बहुत मिस करते हैं। ऐसे में ये फैसला फैन्स के लिए तोहफे से कम नहीं है।

4 of 5
sunil grover - फोटो : social media
गौरतलब है कि द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर सबसे पहले गुत्थी के किरदार में शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी नोकझोक हो गई। जिसके चलते सुनील ग्रोवर ने शो को अलविदा कह दिया था। हालांकि बाद में सुनील शो में डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर लौटे थे। साथ ही साथ उन्होंने रिंकू भाभी के किरदार से भी फैन्स को रूबरू करवाया था। लेकिन एक बार फिर दोनों के बीच झगड़े की खबरें सामने आईं और सुनील ने एक बार फिर से शो को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
हालांकि द कपिल शर्मा शो सुनील ग्रोवर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था। सुनील ग्रोवर को इन किरदारों में काफी पसंद किया जाता था। वहीं हाल ही में कुछ दिन पहले दोनों को एक सादी के फंक्शन में साथ देखा गया था। दोनों स्टेज पर एक साथ डांस कर रहे थे। ये देख दोनों के फैन्स काफी खुश हुए थे। फैन्स को उम्मीद जाग गई थी कि दोनों के बीच सबकुछ एक बार फिर से ठीक हो गया है और दोनों फिर से साथ में दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अब तक ऐसी कोई खबरें सामने नहीं आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें