फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के फैंस शादी की हर रस्म ऐसे देख सकेंगे Live, बोले- 'पूरे इंडिया को आना है'

Wed, 12 Dec 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कॉमेडियन कपिल शर्मा आज अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी के सात फेरे लेंगे। इसी के साथ कपिल के घर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंगलवार को कपिल के कई करीबी दोस्त और वीआईपी गेस्ट जालंधर पहुंचे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma - फोटो : you tube
प्री वेडिंग सेरेमनी में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुरपहुंचे और खूब एन्जॉय किया। इसके अलावा कपिल के घर जागरण का भी आयोजन हुआ। जिसमें ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम ने अपने आवाज के जादू से समां बांध दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : amar ujala
कपिल शर्मा और गिन्नी की ये शादी जालंधर के होटल क्लब कबाना में हो रही है। शादी सिख रीति रिवाज से होगी। कपिल ने करीबियों को तो शादी में बुलाया ही है, साथ ही अपने फैंस का भी खास ख्याल रखा है। जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज चाहे वो दीपिका हों या प्रियंका अपनी शादी को बेहद निजी रखा, वहीं कपिल की शादी को फैंस लाइव देख सकते हैं। 

4 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा की शादी के लाइव वीडियो के लिए यूट्यूब पर के9 नाम से एक चैनल बनाया गया है। बता दें कि कपिल शर्मा के प्रोडक्शन कंपनी का नाम के9 है। कपिल की शादी को लाइव देखने के लिए एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। जिसमें कपिल के खास दोस्त चंदन प्रभाकर कहते हैं कि 'कपिल की शादी में सभी को जरूर आना है। पूरे देश को न्यौता है।' कपिल की शादी लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
शादी के बाद कपिल शर्मा 14 दिसंबर को होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे। साथ ही दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। जिसमें बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज को न्यौता दिया जाएगा। 14 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन में कपिल शर्मा की ओर से वडाली नाइट रखी गई है। बताया जा रहा है कि इस मौके पर गायक लखविंदर वडाली और उनके पिता पूरन शाह वडाली कव्वालियों से समा बांधेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें